ईद मिलादुन्नबी आज, पैगम्बर हजरत मोहम्मद को किया जाएगा याद

रिपोर्ट- प्रेम शंकर पाण्डेय ✍️
इस्लामिक कैलेंडर के महीना रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इस दिन मक्का शहर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस अवसर पर घरों व मस्जिदों में नमाज अदा कर पैगम्बर साहेब को याद किया जाएगा। इस बार कोरोना संकट के कारण जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पाली गांव निवासी रफीक अहमद ने बताया कि इस दिन पैगम्बर मोहम्मद हजरत साहब की ओर से दी गई सीख को पढ़ा जाता है और उन्हें याद किया जाता है। उनके द्वारा किए गए सभी अच्छे कामों के बारे में बताया जाता है।जन्मदिन पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। जुलूस नहीं निकलेगा, लेकिन प्यारे नबी के आगमन से संबंधित शेरो-शायरी पढ़ी जाएंगी। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।