आम आदमी पार्टी के खोखले वादे एवं भ्रम फैलाने की राजनीति बेनकाब:विकास
रिपोर्ट - अजीत कुमार पाण्डेय
जनता अब प्रचार की राजनीति से थक चुकी है - विकास
सूरत(गुजरात)। आदमी पार्टी द्वारा जनता को दिए गए बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं अब खोखले साबित हो रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ प्रशासन के नाम पर किए गए दावे केवल विज्ञापनों तक सीमित हैं। यमुना सफाई, रोजगार की गारंटी और पारदर्शी शासन जैसे मुद्दे अब तक अधूरे हैं, और जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।उपरोक्त उदगार विकास कुमार पाठक ने व्यक्त किए।
पाठक ने कहा कि गुजरात प्रदेश में आम आदमी पार्टी अब झूठे आंकड़ों और भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जबकि भाजपा के नेतृत्व में राज्य में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। मांगरोळ विधानसभा क्षेत्र में विधायक गणपतभाई वसावा के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।जनता अब प्रचार की राजनीति से थक चुकी है। गुजरात में सेवा और कार्य पर भरोसा है, विज्ञापनों पर नहीं। भाजपा ने जो कहा,वह धरातल पर पूरा किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है, जबकि भाजपा जनता को केंद्र में रखकर कार्य करती रही है। गुजरात की जनता ने विकास को देखा और स्वीकारा है, इसलिए अब भ्रम फैलाने वाली राजनीति का कोई स्थान नहीं है।
admin