फक्कड़ बाबा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बिरहा मुकाबले ने बांधा समा

फक्कड़ बाबा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बिरहा मुकाबले ने बांधा समा

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय        

सन् 1962 कार्तिक बदी अष्टमी को समाधिस्थ हुए थे फक्कड़ बाबा 

देर सायं से सुबह तक बिरहा का आनंद लेते रहे श्रोता     

 कासिमाबाद(गाजीपुर) क्षेत्र के सुरवत , पाली गांव स्थित श्री फक्कड़ बाबा धाम पर कार्तिक अष्टमी के पावन अवसर पर 2 नवंबर दिन सोमवार को पारंपरिक मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।दिन और रात दोनों समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

रात्रि में पारंपरिक 'बिरहा मुकाबला' हुआ, जिसमें कैमूर (बिहार) के प्रसिद्ध बिरहा गायक सुधीर लाल यादव और भोजपुर (बिहार) की गायिका मीरा मूर्ति के बीच मुकाबला हुआ।इस ऐतिहासिक मेले में सुरवत सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद व भभूत (राख) प्राप्त किया।प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।