श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन 15 से

श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन  15 से

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

कासिमाबाद(गाजीपुर)। समीपवर्ती गांव पाली में श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन शिव मंदिर स्थित 15 मई दिन शुक्रवार से 22 मई दिन शुक्रवार तक किया गया है। व्यवस्थापक सिद्धार्थ शंकर राय "पंकज" ने बताया कि कलश यात्रा शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शुरू होगा। पंचांग पूजन एवं अरणीय मंथन (अग्नि प्रकट) 16 मई शनिवार को सम्पन्न होगा। पूजन कार्य प्रातः 7 से 10 बजे तक एवं श्रीरामकथा का प्रवचन सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन होगा। अयोध्या से पधारे कथावाचक आचार्य पंडित धनंजय गर्ग के मुखार बिंदु से अमृत मय कथा का भक्त श्रवण पान करेंगे। यज्ञाधीश पं. भगवती महाराज एवं आचार्य पं. पवन मिश्रा जी महाराज जी होंगे।जबकि श्रीशिवमहापुराण कथा पंडित सुमित जी महाराज द्वारा श्रवण कराया जाऐगा।

आयोजन समिति ने भक्त जनों से तन मन धन से रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अपील किया है।