राधिका सेंट्रल एकेडमी में सम्पन्न हुआ सामान्य ज्ञान का पुरस्कार वितरण

राधिका सेंट्रल एकेडमी में सम्पन्न हुआ सामान्य ज्ञान का पुरस्कार वितरण

रिपोर्ट - सत्येंद्र सिंह /प्रेम शंकर पाण्डेय

कासिमाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र अंतर्गत राधिका सेन्ट्रल एकेडमी हब्बीपुर द्वारा विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षा एवं महासंग्राम सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा –2024 हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रामबदन सिंह ( पूर्व प्रधानाचार्य, बापू इण्टर कॉलेज सादात –गाजीपुर), विशिष्ट अतिथि मा. योगेंद्र कुमार यादव ( प्रधानाचार्य, श्री महाबल स्मारक इण्टर कॉलेज यशौली, पृथ्वीपुर–गाजीपुर) थे। समारोह की अध्यक्षता रामध्यान सिंह यादव ( पूर्व प्रधानाचार्य, नेशनल इण्टर कॉलेज कासिमाबाद–गाज़ीपुर) द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा उच्च स्थान प्राप्त एवं मेधावी छात्रों को सम्मानजनक पुरस्कारों से नवाजा कर हौसला आफजाई किया गया।

खेलकूद, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आलेख और सुलेख इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा संपन्न छात्रों को उत्कृष्ट एवं विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान वातावरण सुखद एवं सद्भावनापूर्ण रहा।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावी प्रमुख छात्र अनुराग राजभर पुत्र  जितेंद्र राजभर फतेहपुर, कासिमाबाद प्रथम स्थान (साइकिल विजेता), रजनीश तिवारी पुत्र वेद प्रकाश तिवारी अहिकौरा, जिला–चंदौली द्वितीय स्थान (सीलिंग फैन विजेता) एवं अनुष्का गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता फतेहपुर, कासिमाबाद तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने घर परिवार का मान बढ़ाएं।