माँ डेढ़ साल के बच्चे संग की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला माँ बेटे का शव

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव करकट गांव में सोमवार के दिन एक महिला व उसके 16 महीने के बेटे का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गौड़ की शादी 2011 में सलीता (25) के साथ हुई थी। दोनों को 2023 में पुत्र की प्राप्ति हुई। मृतका के पति ने बताया कि चार माह पूर्व वह अपने मायके गयी थी। अभी 10 दिन पहले ही विदाई कराकर लाया था। सुबह 10 बजे वह गांव में घूमने के लिए गया था। जबकि उसकी मां चारा काटने के लिए खेत में गई थी। पिता विजय ऑटो रिक्शा चलाकर घर आयें। विजय के अनुसार, उनकी बहू ने खाना खाने के लिए भी दिया, जिसके बाद वह बाहर चले गये। इसी बीच, 11 बजे राहुल घर पहुंचे तो देखा कि फंदे के सहारे सालिता और उसका 16 वर्षीय बेटा ऋषभलटके हुए थे।शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन जानकारी में लगे हैं।