बीजेपी को 2027 में जीत दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता-‌ओमप्रकाश राय

बीजेपी को 2027 में  जीत दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता-‌ओमप्रकाश राय

गाजीपुर(उप्र)। भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नए जिलाध्यक्ष के रुप में ओमत प्रकाश राय, रेवतीपुर की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष की घोषणा होते नही पार्टी कार्यालय में अबीर गुलाल उड़ने लगा और हर हर महादेव के नारे लगने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। जिला प्रभारी ने बताया कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व पार्टी 2027 में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी।

मौजूदा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह से पहले के जिलाध्यक्षों पर नजर दौड़ाई जाए तो सर्वाधिक सवर्ण समाज के ही चेहरे ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए। मशहूर चिकित्सक डा. डीपी सिंह के पिता बच्चन सिंह गाजीपुर भाजपा के पहले उनको 1980 से 1984 तक इस पद पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विजय शंकर राय 1984 से 1988 तक, सत्यनरायण तिवारी 1988 से 1993 तक, राजेंद्र यादव 1993 से 1996 तक, सचिच्दानंद राय चाचा 1996 से 2000, प्रभुनाथ चौहान2000से 2003,उदय प्रताप सिंह 2003 से 2006, रामतेज पाण्डेय 2006 से 2009 तक जिलाध्यक्ष रहे।बृजेन्द्र राय 2009 से 2012 तक काबिल रहे।बृजेंद्र राय ऐसे जिलाध्यक्ष हुए जिनके निर्वाचन से पहले भाजपा के 90 सदस्यों को वोटिंग करना पड़ा। हुआ यूं कि मनोज सिन्हा केबी राय को चाहते थे, लेकिन बृजेंद्र राय भी चुनाव लड़ने की घोषणा करके सनसनी फैला दिए। उस दौरान मनोज सिन्हा ने बहुत कोशिश की, लेकिन बृजेंद्र राय नहीं माने और जब 90 मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने वोटिंग किया तो 11 वोट से बृजेंद्र राय चुनाव जीतकर पहली बार मनोज सिन्हा के सामने चुनौती पेश किए। इसके बाद रामहित राम संयोजक मई 2012 से 18 दिसंबर 2012 तक, केबी राय 2012 से 2015 तक, भानु प्रताप सिंह 2015 से 2024 तक और सुनील सिंह 2024 से अब तक इस पद पर काबिज हैं। नए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर 2027 की लड़ाई लडूंगा।बीजेपी को जीत दिलाकर जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है।