हवन -पूजन, कन्या पूजन के साथ माता रानी का भव्य भंडारा

हवन -पूजन, कन्या पूजन के साथ माता रानी का भव्य भंडारा

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय 

मां दुर्गा के जयकारे से पंडाल का माहौल हुआ भक्तिमय 

कासिमाबाद (गाजीपुर)।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  श्री दुर्गा पूजन समिति पाली की ओर से सोमवार को दुर्गा पूजा पंडाल में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद शाम सात बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।


हवन-पूजन के दौरान पंडाल में धार्मिक माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया।


श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्री दुर्गा समिति की ओर से आयोजित इस भंडारे में सेवा और सहयोग की भावना देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।