विवाहिता की मौत, मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया
रिपोर्ट- प्रेम शंकर पाण्डेय
गांव में शोक की लहर, बेटियों का रो रो कर बुरा हाल
कासिमाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र अंतर्गत गांव पाली में बुधवार सुबह 30 वर्षीय विवाहिता मधु पासवान पत्नी श्रवण उर्फ छोटक का बीमारी के चलते मृत्यु हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाददाता से बातचीत में गाँव निवासी रमेश राजभर ने बताया कि मृतका मधु के पेट में पथरी के कारण ट्यूमर बन गया था जिसका इलाज बीएचयू से लेकर पीजीआई ,मेंदाता लखनऊ में लगभग 1 महीने से हो रहा था ।कई डॉक्टरों ने तो इलाज करने से जवाब दे दिया था । महज चार दिन पहले लखनऊ से घर आई थी लेकिन जीवन की जंग हार गई। पति आर्थिक तंगी के बावजूद कर्ज लेकर हर बडे़ अस्पताल गया ताकि बेहतर इलाज के बाद स्वास्थ्य ठीक हो जाए। लेकिन सारी कोशिश नाकाम रही।

रामजन्म पासवान (बाबा) के गोंद में लिपटी बेटियां
दु:खद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका की अंशिका (7) व अनुष्का (4) दो बेटी है। मां की मौत के बाद बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे गांव में हर कोई दुखी है।
admin