उप्र: साप्ताहिक बंदी केवल रविवार को, शनिवार को खुलेंगे बाजार

उप्र: साप्ताहिक बंदी केवल रविवार को, शनिवार को खुलेंगे बाजार

रिपोर्ट-प्रेम शंकर पाण्डेय ✍️

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में साप्ताहिक बन्दी को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। योगी सरकार अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए पूरे प्रदेश में शनिवार को होने वाली बंदी को खत्म करने जा रहीं हैं। अब केवल रविवार को ही लॉकडाउन होंगा। वहीं बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेंगे। प्रदेश सरकार का यह आदेश इसी सप्ताह से लागू हो जाएगा। अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं उन्हें गति दी जाए। इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें।