सत्यदेव डिग्री कालेज में मनी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

सत्यदेव डिग्री कालेज में मनी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं कार्यों से विश्व में भारतीय संस्कृति एवं धर्म की बनी पहचान- डा रामचंद्र दुबे

गाजीपुर (उप्र।सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह,काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर डॉक्टर रामचंद्र दुबे सहित निदेशक अमित कुमार रघुवंशी जी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्थान के सीएमडी प्रोफेसर आनंद जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 29 वर्ष के उम्र में श्री विवेकानंद जी गाजीपुर में भी आए थे, जहां पौहारी बाबा के आश्रम में उन्होंने ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से उनसे वार्ता किया था और पौहारी बाबा जी का दर्शन पूजन किया था।आज भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्म के महानायक स्वामी विवेकानंद की जयंती है। कोआर्डिनेटर डा. रामचंद्र दुबे ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया विवेकानंद जी ने अपने विचारों और कार्यों से न केवल भारत,बल्कि पूरे विश्व में भारतीय धर्म, संस्कृति की पहचान बनाई। उनका जीवन और विचार आज भी मानवता, सहिष्णुता और आत्मविश्वास के प्रेरक स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित हुए विश्व धर्म संसद में भाषण दिया था। अपने भाषण के जरिए उन्होंने भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया।इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राओं सहित डिग्री कालेज प्रवक्ता कमलेश जी,श्यामभज तिवारी,दिनेश सिंह,गोविंद यादव आदि की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अंत में संस्थान के निदेशक अमित कुमार सिंह रघुवंशी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।