गांव की सुख समृद्धि के लिए निकली पदयात्रा

गांव की सुख समृद्धि के लिए निकली पदयात्रा

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

पुरूषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को बही आस्था व भक्ति की बयार 

सनातन की सामूहिक शक्ति व सामाजिक समरसता का संदेश यह पदयात्रा - गंगासागर उपाध्याय 

कासिमाबाद(गाजीपुर)। निकटवर्ती गांव बहरार से युवा समाजसेवी गंगा सागर उपाध्याय व जनसेवक आशुतोष उपाध्याय के अगुवाई में पुरुषोत्तम माह के अंतिम सोमवार को गाँव की सुख , समृद्धि व शांति के लिए निकली पदयात्रा गांव से बेरूकही सलेमपुर होते हुए त्रेता युग में भगवान लखन लाल जी द्वारा स्थापित शिव मंदिर लखनेश्वर डीह चलकर समपन्न हुअई।जनमानस ने पद यात्रा कर छोटी सरयू नदी (टोंस) से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक व दर्शन पूजन करके गांव, जिला सहित प्रदेश व देश की उन्नति के निमित भगवान से प्रार्थना किया।जगह जगह "हर हर महादेव" एवं "जय बजरंगबली" नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।पदयात्रा के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।

संवादाता से बातचीत में समाजसेवी गंगासागर उपाध्याय ने बताया कि यह आयोजन न केवल सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है, बल्कि यह ग्रामीणों की सामूहिक शक्ति और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं.

देहात क्षेत्र में संपन्न हुई यह पदयात्रा भक्ति भाव और जन-सहयोग की एक ऐसी मिसाल बन गई है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है.

इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से श्रीनिवास उपाध्याय, चंद्रभान उपाध्याय, अनिल, धनंजय उपाध्याय, परदेशी राजभर, घनश्याम जायसवाल,रामा प्रजापति, घूरन प्रजापति,योगेंद्र पांडेय, सुनील दुबे, संजय पांडे गोपाल उपाध्याय ,मृत्युंजय उपाध्याय, धनंजय जायसवाल, कन्हैया राजभर, शिवसागर गुप्ता संग ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता जी संग हजारों से अधिक ग्राम वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।