इ. वि. वि. पुरातन छात्र समागम में पुरानी यादें हुई जीवंत 

इ. वि. वि. पुरातन छात्र समागम में पुरानी यादें हुई जीवंत 

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय/सतीश पाण्डेय

विश्वविद्यालय के छात्र रहे मंत्री ए के शर्मा संबोधन में हुए भावुक

अभय तिवारी का संबोधन रहा काबिलेतारीफ

"बसेलू पहाड़ ऊपर कैसे केहू आई".. भोजपुरी देवी गीत से विनोद बरनवाल ने बांधा समा

मऊ(मऊ)। अदरी मोड़ स्थित नक्षत्र मैरेज हाल में इलाहाबाद विश्विद्यालय का पूर्वांचल स्तरीय मिलाप नामक होली मिलन कार्यक्रम जनपद मऊ के पूर्व छात्रों की भव्य मेजबानी में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम विगत रविवार के दिन अपरान्ह दो बजे से देर रात तक होली मिलन के रूप में अनवरत चलता रहा । फागु की कुल्हड़ चाय,बन पावरोटी, चना का होरहा, शीतल पेय, कोल्ड ड्रिंक, आर्केस्ट्रा, विविध व्यंजन सहित छात्र आगंतुकों सहित प्रति व्यक्ति को अंग वस्त्र से सम्मानित कर स्वागत करते हुए अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर स्वागत सम्मान किया।

इलाहाबाद विश्विद्यालय के पूर्व में उपाध्यक्ष रहे भजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय विगत एक पखवारे से प्रतिदिन कार्यक्रम निगरानी, आवश्यक सुझाव व समीक्षा करते दिखे। कार्यकम की अध्यक्षता रामाधीन सिंह मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उत्पल राय ने पूर्वाचल की

मिट्टी को प्रतिभाओं से परिपूर्ण बताते हुए अपने विश्विद्यालय के काल का संस्मरण सुनाया व शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया ।सामाजिक कार्यकर्ता एवं समावेशी साथी प्रेम शंकर पाण्डेय ने समतामूलक समाज की मजबूती को लेकर आपसी बातचीत चर्चा किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे दिनेश सिंह जी, विनोद बरनवाल ,बलवंत राणा जी, अवनीश प्रताप , अमित राय , गिरीश निरंजन शर्मा,उत्पल राय ,सुनील राय प्रमोद पाण्डेय सौरभ सिंह प्रबोध सिह अनुज ने मेहनत करके कार्यक्रम मे सफल बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर हजारों छात्र आमंत्रित आगंतुक जनों सहित रामाधीन सिंह पूर्व अध्यक्ष इ वि वि , ए के शर्मा कैविनेट म्नत्री उ प्र सरकार , ए के सिन्हा, रजनीश राय, सत्यप्रकाश राय ,अमरेन्द्र नाथ सिंह, अनिल सिंह सिसौदिया, आई पी एस देवप्रकाश रायसंयुक्त शिक्षा सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उ प्र,अमरनाथ राय डाइट प्राचार्य आजमगढ़,अभय तिवारी जी उपजिलाधिकारी जमुई(बिहार),सौरभ पाण्डेय प्राचार्य गांधी इ. कालेज, शशिकांत राय, श्रीकांत वर्मा,विनय राय ,अभय तिवारी(बिहार),पँकज शाही ,रत्नेश तिवारी , अरविंद उपाध्याय , हेमन्त मिश्रा आदि लोगों की गरिमामय उपस्थित रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद पाण्डेय ने किया।