गाजीपुर:मनोज वर्मा आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री नियुक्त

गाजीपुर:मनोज वर्मा आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री नियुक्त

रिपोर्ट - गोलू वर्मा 

गाजीपुर(उप्र )।आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोशिएशन ने गाज़ीपुर  जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा को प्रदेश संयुक्त मंत्री नियुक्त किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने कहा  है कि मनोज वर्मा संगठन के प्रति एक समर्पित व्यक्ति हैं। जनपद स्तर पर इनका कार्य काफी प्रशंसनीय रहा है। अतः इन को संगठन का एक महत्वपूर्ण पद प्रदान किया जाता है।

मनोज वर्मा को प्रादेशिक दायित्व  मिलने पर रविकेश वर्मा, अमित वर्मा,धीरज प्रसाद, पंकज वर्मा रमाकांत, सुरेश अविनाश तथा सोहन लाल ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।