श्री रूद्र महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा
रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
आचार्य पं.धन्नजय गर्ग द्वारा श्रीराम कथा 16 मई से
महायज्ञ का पुर्णाहुति एवं भंडारा 22 मई
कासिमाबाद(गाजीपुर) ।क्षेत्र अंतर्गत गांव पाली स्थित शिवमंदिर से गाजे-बाजे के साथ श्री रूद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के पश्चात सैकड़ों महिलाएं युवतियां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलशों को सिर पर रखकर चिलचिलाती धूप के बावजूद नंगे पांव शिवमंदिर से अवराकोल गांव होते हुए छोटी सरयू नदी से जल लेकर गांव भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां विधि-विधान से सभी कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया

। कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञ कर्ता पंडित भगवती पाण्डेय ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता, सनातन धर्म की रक्षा करना और समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। बताया कि सात दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं राम कथा प्रवचन शनिवार को सायं सात बजे से मंदिर पर आयोजित किया जाएगा।

महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 मई दिन शुक्रवार को सम्पन्न होगी। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जनकल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कलशयात्रा में व्यवस्थापक पंकज राय, ठाकुर प्रसाद वर्मा,संजू पाण्डेय, अजय राय,फणिंद्र राय,रमेश राजभर,संजय राजभर, भुवाल , शिंटू बाबा,अनुज राय,प्रांजल, रामभवन शर्मा, सुनील राय,टिकू गुप्ता, बबिता ,सीमा दुबे, पवन दुबे,अंश पाण्डेय ,हेमंत पाण्डेय,नागा खरवार,रामजन्म पासवान, अजय गुप्ता, आचार्य पं. पवन मिश्रा कथावाचक पं. धन्नजय महाराज समेत हजारों संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
admin