दो युवती ‌‌शादी बंधन में बधी,बोली - जिसे दर्द हो अपनी आंखें कर ले बंद

दो युवती ‌‌शादी बंधन में बधी,बोली - जिसे दर्द हो अपनी आंखें कर ले बंद

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय


बंगाल की रहने वाली दो युवतियां एक ने दुल्हे का कपड़ा पहना और दुसरे ने दुल्हंन का


मन्दिर मे फेरे लेकर बन गए पति पत्नी


 बरहज(देवरिया)। जिले के लार रोड क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियां सोमवार को मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गईं। दोनों ने शादी को लेकर नोटरी भी बनवाई है। दोनों पिछले दो साल से पति-पत्नी की तरह रह रही थीं। शादी के बाद कुछ लोगों ने तंज किया तो युवतियां बोलीं- 'रहेंगे तो साथ ही। जिसे दर्द हो वह आंखें बंद कर ले।'
 बंगाल की रहने वाली इन दोनों युवतियों ने देवरिया के लार रोड के भगड़ा-भवनी मंदिर में शादी रचाने के बाद पुजारी से आशीर्वाद लिया। एक लड़की दुल्हे के कपड़े में थी, तो दूसरी लड़की पूरी तरह दुल्हन बनी हुई थी। दुल्हन बनी युवती के मांग में सिंदूर भरा हुआ था। समलैंगिक शादी (Same-sex marriage) को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मंदिर में जमा हो गए थे। 
 हर कोई दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर को मोबाइल में कैद करने को आतुर दिख रहा था। बताया जा रहा है कि, लार रोड के ग्राम सभा चनुकी में एक आर्केस्ट्रा में दोनों युवतियां काम करती हैं। साथ रहते रहते दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक पल के लिए भी बिना एक दूसरे के नहीं रह पाते हैं। दोनों पश्चिम बंगाल के अक्षय नगर रिफ्यूजी कॉलोनी साउथ 24 परगना की रहने वाली हैं।


 दोस्ती बदली प्यार में बदलीं..


दोनों युवतियों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को भनक तक नहीं हुई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाली। सूत्रों की माने तो 30 दिसंबर को आर्केस्ट्रा संचालक और उसके कुछ साथी मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और दोनों युवतियों का शादी करने की बात कहीं, लेकिन मंदिर के महंत जगरनाथ महराज ने उच्च अधिकारियों की अनुमति न होने का हवाला देते हुए वहां से लौटा दिया। उसके बाद मायूस होकर सभी लोग वापस लौट गए और भाटपाररानी तहसील जाकर दोनों ने शादी के लिए स्टांप पेपर खरीदा। उसके बाद शादी करने के लिए सोमवार की सुबह आर्केस्ट्रा संचालक के साथ दोनों युवतियां मझौली राज के भगड़ा भवानी मंदिर पहुंचीं, जहां मां दुर्गा को साक्षी मानते हुए दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

समाचार स्रोत : अरस्तू मेल न्यूज