श्रीराम का जीवन मर्यादा और त्याग का प्रतीक - धन्नजय गर्ग
रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
रामकथा में गूंजा मर्यादा पुरुषोत्तम राम का संदेश
कासिमाबाद (गाजीपुर)।क्षेत्र के पाली गांव में शिवमंदिर पर श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार की रात कथावाचक आचार्य पं. धन्नजय गर्ग महाराज जी ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाई तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कथावाचक पं. धन्नजय गर्ग जी ने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शगुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे। उन्होंने कहा भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की।

उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति, मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह रहा वह सदा के लिए अमर है। कथा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
admin