अधिवक्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं - दिनेश राय

अधिवक्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं - दिनेश राय

रिपोर्ट- प्रेम शंकर पाण्डेय

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में मऊ कलेक्ट्रेट बार का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को  भेजा ज्ञापन

मऊ(उप्र)।लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और उनके चैंबर तोड़े जाने की घटना के विरोध में आज मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय की अध्यक्षता एवं महामंत्री (मंत्री) सतीराम यादव के कुशल संचालन में कलेक्ट्रेट परिसर में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने लखनऊ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र व न्यायपालिका के स्तंभ पर हमला करार दिया।

  ज्ञापन में मांग किया गया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले और चैंबर तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जिन अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और चैंबरों का पुनर्निर्माण कराया जाए।

 एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्टअधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में तत्काल 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' (अधिवक्ता सुरक्षा कानून) लागू किया जाए।