भोग से जीव तृप्त नहीं हो सकता,त्याग में ही तृप्ति समाहित

भोग से जीव तृप्त नहीं हो सकता,त्याग में ही तृप्ति समाहित

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
 
किसी राजा के पास एक बकरा था।एक बार उसने एलान किया की जो कोई इस बकरे को जंगल में चराकर तृप्त करेगा मैं उसे आधा राज्य दे दूंगा।किंतु बकरे का पेट पूरा भरा है या नहीं इसकी परीक्षा मैं खुद करूँगा।
 
इस एलान को सुनकर एक मनुष्य राजा के पास आकर कहने लगा की बकरा चरना कोई बड़ी बात नही है।वह बकरे को लेकर जंगल में गया और सारे दिन उसे घास चरता रहा।शाम तक उसने बकरे को खूब घास खिलाई और फिर सोचा की सारे दिन इसने इतनी घास खाई है अब तो इसका पेट भर गया होगा तो अब इसको राजा के पास ले चलूँ।बकरे के साथ वह राजा के पास गया। राजा ने थोड़ी सी हरी घास बकरे के सामने रखी तो बकरा उसे खाने लगा।इसपर राजा ने उस मनुष्य से कहा की तूने उसे पेट भर खिलाया ही नहीं वर्ना वह घास क्यों खाने लगता। बहुतों ने बकरे का पेट भरने का प्रयत्न किया किंतु ज्योहिं दरबार में उसके सामने घास डाली जाती वह खाने लगता।
एक सत्संगी ने सोचा इस एलान का कोई रहस्य है,तत्व है मैं इस पर युक्ति से काम लूँगा।वह सत्संगी बकरे को चराने के लिए ले गया जब भी बकरा घास खाने के लिए जाता तो वह उसे लकड़ी से मार देता। पूरे दिन बकरे को घास के पास जाने पर सत्संगी पीट देता।
 
अंत में बकरे ने सोचा की यदि मैं घास खाने का प्रयत्न करूँगा तो मुझे  मार खानी ही पड़ेगी।शाम को वह सत्संगी बकरे को लेकर राजदरबार में लौटा।पूरे दिन बकरे को उसने घास नहीं खिलाई थी फिर भी राजा से कहा मैंने इसको भरपेट घास खिलाया है अत: यह अब बिल्कुल भी घास नहीं खायेगा कर लीजिये परीक्षण,राजा ने बकरे के सामने घास डाली। लेकिन उस बकरे ने उसे खाया तो क्या देखा और सूंघा तक नहीं।बकरे के मन में यह बात बैठ गयी थी की घास खाऊंगा तो मार पड़ेगी।अत: उसने घास नहीं खाई।
 
यह बकरा हमारा मन ही है।बकरे को घास चराने ले जाने वाला जीवात्मा है।राजा परमात्मा है।मन को मारो, मन पर अंकुश रखो।मन सुधरेगा तो जीवन सुधरेगा। मन को विवेकरूपी लकड़ी से रोज पीटो।भोग से जीव तृप्त नहीं हो सकता। भोगी रोगी होता है।भोगी की भूख कभी शांत नहीं होती। त्याग में ही तृप्ति समाई हुई है।

साभार 

अजीत कुमार पाण्डेय✍️

सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार