विश्व पर्यावरण दिवस की निकली जागरूकता रैली,संगोष्ठी का हुआ आयोजन
रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना समय की मांग - तारिक नसीम
गाजीपुर(उप्र)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राइमरी स्कूल बंजारीपुर (अकरमपुर) में एक भव्य पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में लगभग 140 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विशिष्ट अतिथि ईश्वर चन्द ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण,जल संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज से ही ठोस कदम उठाने होंगे।मुख्य वक्ता पर्यावरणविद क़ाज़ी फरीद आलम ने कहा कि पहले हमारे गृह जनपद ग़ाज़ीपुर में सैकड़ों तालाब दिखते थे लेकिन आज उँगलियों पर गिने जा सकते हैं जो कि एक गंभीर चेतावनी है और उससे सबक लेकर जल संचय की ओर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ। इस पर अवसर पर फेलो के सहयोगी हैदर अली सोनम
कुमारी,गुलशन कुमार,पूनम कुमारी,सुनीता देवी एवं सरिता देवी ने अतिथियों का स्वागत किया।
सौहार्द फेलो तारिक़ नसीम अब्बासी ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं । पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना समय की मांग है।

कार्यक्रम के मध्य एक भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई।,जिसमें बच्चों,महिलाओं,युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता,जल बचाओ एवं वृक्ष लगाओ से संबंधित नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।
अंत में मेंटर साकिब अब्बासी ने जल वायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी हम सचेत नहीं हुए तो हमें बहुत गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी संघ अध्यक्ष रीता देवी ने किया जबकि सफल संचालन तारिक नसीम अब्बासी ने किया।
admin