टेम्पो चालकों की गलती से गई किशोरी की जान, पुलिस ने कब्जे में लिया ऑटो

रिपोर्ट_प्रेम शंकर पाण्डेय ✍️
मधुबन/मऊ: रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली के बसंत टोला स्थित मधुबन बेलथरा रोड मार्ग पर बुधवार को दो ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक टेंपो सवार किशोरी की मौत हो गई। जबकि दो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा गाड़ियों को ओवरटेक करने के दौरान हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 11:00 बजे मधुबन बेल्थरारोड मार्ग से दो आटो मधुबन से बेलथरारोड के लिए लेकर जा रहा थे। इसी दौरान दोनों टेम्पो चालक एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगे। जिससे दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में ही भिड़ गई। इस हादसे में उसूरी निवासी आरूषी कनौजिया की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके फूफा 35 वर्षीय सूर्यप्रताप निवासी पतनारी तथा 32 वर्षीय कबिन्दर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के जिम्मेदार दोनों ऑटो चालक मौके से फरार हो गए। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष बेलौली रामपुर राकेशर सिंह ने दोनों आटो को कब्जे में लेकर थाना ले गई हैं।