बीडीओ किशोर सिंह ने सामुदायिक शौचालय निर्माण ‌हेतु‌ भूमि पूजन के साथ किया शिलान्यास

बीडीओ किशोर सिंह ने सामुदायिक शौचालय निर्माण ‌हेतु‌ भूमि पूजन के साथ किया शिलान्यास

रिपोर्ट- प्रेम शंकर पाण्डेय ✍️

पाली (गाजीपुर)। निकटवर्ती गांव सुरवत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण हेतु खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद किशोर सिंह एवं ग्राम प्रधान सुरवत सन्तोष कमार राय ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन उपरांत शिलान्यास किया।ज्ञातव्य‌‌ हो कि बीडीओ कासिमाबाद किशोर सिंह इसके पूर्व मनरेगा में मजदूरों को काम दिलवाकर गाजीपुर जिले में कासिमाबाद विकास खंड को प्रथम स्थान दिलाने में अपनी महती भूमिका भी निभा चुके।वही गवई राजनीति में अपने कुशल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌व्यवहार मिलनसार छवि के साथ ही विकास कार्यों को धरातल पर असली जामा पहनाकर गांव सुरवत की दशा-दिशा बदलने वाले चुनिंदा ग्राम प्रधानों में सुरवत मुखिया का नाम भी अग्रणी है।इस अवसर  पर ग्राम विकास अधिकारी श्री राम दयाल शर्मा,प्रधानाध्यापक अरविन्द राय, सुधीर बारी, रविंद्र पटेल ,पप्पू पटेल ,कपूर जायसवाल ,अभी चंद कन्नौजिया, मांधाता राय ,संजय कुमार ,सुशील ,बीपी राय, राजेश पहलवान ,एसपी राय आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।भूमि पूजन आचार्य श्री रविन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया।अध्यक्षता भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश राय ने किया।