● *नहीं रहें कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी* 

● *नहीं रहें कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी* 

● *नहीं रहें कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी* 
● *दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, शाम पांच बजे टीवी डिबेट में हुए थे शामिल* 
 रिपोर्ट_प्रेम शंकर पाण्डेय
 *दिल्लीः* वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी नहीं रहें। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, राजीव त्यागी की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि, राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टीवी की बहसों में पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे। राजीव त्यागी की तबीयत शाम तक पूरी तरह ठीक थी। वे शाम पांच बजे एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट में शामिल भी हुए थे। बताया जा रहा है कि बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं।