मऊ : समर्पण फाउंडेशन ट्स्ट की पहल, 60 दिव्यांग जनों को किया गया कंबल वितरण

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
दिव्यांग जनों को कम्युनिटी हाल में किया गया कंबल वितरण
दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय के सामाजिक कार्य की हो रही चर्चा
हौसले की उड़ान के उदाहरण बनकर उभरे है अभिषेक पाण्डेय
मऊ (उप्र)। जनपद निकटवर्ती ब्लॉक परदहा गाँव परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पांडेय पुत्र लक्ष्मण पांडेय के इकलौते सुपुत्र है। विदित हो कि कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन से गिरने के कारण दोनों पैर खो दिए। लेकिन कभी हौसल नहीं खोए।वर्तमान समय में दृढ़ संकल्पित मजबूत इरादों से पाण्डेय सामाजिक कार्यों में अपनी एक मजबूत पहचान बना चुके है।उनके साहस और समाज के रचनात्मक कार्यों में सलंग्न रहने से हजारों लोगों सोशल मीडिया द्वारा मदद भी कर चुके है।इधर महीनों पहले समाज सेवा का जुनून लिए समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम से एक गैर सरकारी संगठन भी खडा़ कर प्रेसिडेंट भी है। जो जरूरतमंद गरीब असहाय दिव्यांग को रक्तदान क्षेत्र में कार्य करते है। इसी क्रम में नव वर्ष के निमित समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने 60 दिव्यांगजनो कम्युनिटी हाल पुलिस लाइन मऊ में शुक्रवार के दिन कंबल वितरित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यागजन अधिकारी व नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।दिव्यांग अभिषेक के सामाजिक कार्यों की खूब सराहना किए। इस अवसर पर समर्पण फाउंडेशन के सदस्य व पदाधिकारी अभिषेक पांडेय, प्रिंस पांडेय, श्वेतांक पांडेय, अभिषेक यादव, राजकपूर, राहुल सिंह, गुल्लू,अविनाश प्रजापति व अन्य सभी मौजूद रहे। समर्पण फाउंडेशन ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।