मरदह : हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से श्री सुंदरकांड पाठ समपन्न

मरदह : हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से श्री सुंदरकांड पाठ  समपन्न

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

सुंदरकांड के सामूहिक पाठ से आत्मविश्वास बढ़ता है, मानसिक शांति मिलती है - सपना सिंह

मरदह(गाजीपुर)।क्षेत्र के तांती गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में  श्री सुंदरकांड पाठ का धूमधाम से समपन्न हो गया।श्री राम स्तुतिः "श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...गाकर प्रभु का आह्वान किया गया,हनुमान जी की वंदना,संकट मोचन हनुमान की आराधना,रामायण का यह अध्याय (जिसमें हनुमान जी के लंका गमन, माता सीता से भेंट और लंका दहन का वर्णन है) का संपूर्ण पाठ किया गया। अंत में भगवान राम व हनुमान जी की आरती श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित हुआ।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार‌ इसके नियमित या सामूहिक पाठ से आत्मविश्वास बढ़ता है,मानसिक शांति प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्ट व भय दूर होते है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है,घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.यदि आपने अपने घर या किसी स्थान पर इसका आयोजन किया है,तो संध्या काल का समय पाठ के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।स्वच्छ स्थान पर भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति/चित्र स्थापित करें।धूप,दीप, रोली, अक्षत, नैवेद्य (फल या मिठाई) और श्री रामचरितमानस की प्रति या पुस्तक रखें।

इस अवसर पर आयोजक अजीत सिंह,रेखा भट्ट,शशीप्रकाश सिंह,दिनेश भट्ट, रामानुज प्रताप सिंह चुन्नू, मुन्ना सिंह, गुड्डू खरवार,तिलकू राम, सुनील गोड़, उदयभान गोड़, रामविलास पासवान,परवेज आलम,रामविजय सिंह, गुड्डू सिंह, अमरजीत सिंह, उमेश सिंह, त्रिभुवन राम,मंगरू गुप्ता,शशी राम, धर्मेंद्र सिंह,कौशल सिंह आदि मौजूद रहे।