व्यापारी वर्ग का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ इस भाजपा सरकार में :- लक्ष्मण गुप्ता

व्यापारी वर्ग का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ इस भाजपा सरकार में :-  लक्ष्मण गुप्ता

रिपोर्ट- वरिष्ठ पत्रकार शन्नू आज़मी✍️

घोसी (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अमिला में बलिया सदर के पूर्व सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता का आगमन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा के आवास पर हुआ। स्वागत उपरांत सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यापारी वर्गों का सबसे बड़ा नुकसान कर रही है। योगी सरकार में आये दिन व्यापारी वर्गों के साथ लूटपाट और हत्यायें हो रही है। इसबार 2022 के विधान सभा चुनाव में व्यापारी वर्ग पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ चलकर अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। विनीत कुशवाहा ने कहा की अलीगढ़ में व्यापारी के सोने की दुकान में बदमाशों ने तमंचे दिखाकर लूटपाट की गई और सरकार द्वारा उस व्यापारी को कोई न्याय नही मिला।पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है आये दिन हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।जहाँ व्यापारी वर्ग नोटबन्दी और gst से पहले ही परेशान था वही अब लुटपाट हत्यायों से बिल्कुल तबाह हो चुका है। इस मौके पर विशाल मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, सीताराम कुशवाहा, नागेंद्र गुप्ता,अब्दुल कादिर, प्रेम मौर्य, अंगद यादव, अभिषेक यादव, विजेंद्र मौर्य, रामप्यारे यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।