नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर एवं आपरेशन में 47 मरीज हुए लाभान्वित

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर एवं  आपरेशन में 47 मरीज हुए लाभान्वित

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

ग़ाज़ीपुर(उप्र)।राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग तथा सौहार्द बंधूता मंच, ग़ाज़ीपुर के बैनर तले ग्राम पंचायत भवन, बंजारीपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा चयनित मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु वाराणसी स्थित अस्पताल भेजा गया।

शिविर में विशेषज्ञ टीम द्वारा आंखों की जांच की गई तथा मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों का चयन कर उन्हें उसी दिन बस एवं कार के माध्यम से निःशुल्क रूप से आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर, वाराणसी ले जाया गया। अस्पताल में मरीजों के लिए उपचार, लेंस प्रत्यारोपण द्वारा ऑपरेशन तथा भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। शिविर ने न केवल जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार का अवसर प्रदान किया बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के क्षेत्रीय समन्वयक चंदन कुमार , नारी संघ‌अध्यक्ष तारा देवी, गुलशन कुमार,रामाशीष यादव,सामाजिक कार्यकर्ता हैदर अली, मेंटर डॉ. नज़मुस्साक़िब अब्बासी नदवी ,सौहार्द फेलो तारिक नसीम आदि लोगों की उपस्थिति रही।