फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

रिपोर्ट -- प्रेम शंकर पाण्डेय 

कासिमाबाद(गाजीपुर )।थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पाली रेता निवासी मोहन साहनी की 21 वर्षीय पत्नी बंधन साहनी का शव सोमवार की देर शाम फांसी फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पति मोहन साहनी विवाह लग्न में किसी की गाड़ी चलाने गया था। वहीं उसकी सास रूनिया देवी पाली सब्जी लेने बाजार गई थी। जिस कमरे में बंधन साहनी फंदे से लटकती मिली उसका दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही सास रूनिया देवी बाजार से घर लौटी तो फंदे से लटकता शव देखकर के अवाक रह गई तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

जानकारी के अनुसार मोहन साहनी का एक वर्ष पूर्व ही बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शादी हुई थी जिसका अभी कोई पुत्र नहीं था।

कासिमाबाद प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी सूचना परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।