आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता- माधुरी सागर उपनिरीक्षक

रिपोर्ट- फतेहबहादुर गुप्ता/प्रेम शंकर पाण्डेय
ब्लैकमेकिंग की शिकार लड़कियों को अभिभावकों से बतानी चाहिए पूरी बात - माधुरी सागर
रतनपुरा(मऊ)।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, अइलख रतनपुरा, मऊ में महिला हेल्पलाइन की उपनिरीक्षक माधुरी सागर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में घर कॉलेज और बाहर निकलने तक उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। तथा विपरीत परिस्थितियों में उन्हें पुलिस हेल्पलाइन की सेवा लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
महिला हेल्पलाइन की उपनिरीक्षक माधुरी सागर ने कहा कि कभी-कभी लड़कियां ब्लैकमेलिंग की शिकार हो जाती हैं, परंतु ऐसी स्थिति आने पर उन्हें अपने अभिभावकों से पूरी बात बतानी चाहिए। ताकि उनका समय रहते समाधान निकाला जा सके। यही नहीं पुलिस हेल्पलाइन की भी मदद लेनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। विकट परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं का इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए । इसलिए ब्लैकमेलिंग पढ़ाई और परीक्षा में असफलता के चलते अपने मन में आत्महत्या का विचार नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान अपने भविष्य की प्लानिंग कर लेना चाहिए ,और उसी के हिसाब से अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला आरक्षक विनीता प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उप निरीक्षक माधुरी सागर ने पुरस्कृत भी किया ।