सौहार्द एवं बंधुता मंच ने ग्रामीण अंचलों में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सौहार्द एवं बंधुता मंच ने ग्रामीण अंचलों में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रिपोर्ट - बृजेश गुप्ता/सरफराज अहमद

नारी शक्ति का किया स्वागत सम्मान

 कासिमाबाद(गाजीपुर)। विकास खण्ड अंतर्गत गाँव मुहम्मदपुर कुसुम एवं सिधागरघाट के सौहार्द एवं बंधुता मंच सदस्यों एवं समावेशी साथी प्रेम शंकर पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दोनों गाँव की महिला किशोरियों एवं पुरूषों के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम "कारवाई में तेजी लाना" के दृष्टिगत मनाया गया। बताया गया कि प्रत्येक साल महिला दिवस के साथ एक विशेष थीम जुड़ी होती है, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दिशा और उद्देश्य को उजागर करने व लिए चुना जाता है. 1996 से इस थीम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान अधिकारों व अवसरों को बढ़ावा देने में तेजी लाना है. इसका मकसद महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और असमानता को समाप्त करना है, ताकि समाज में हर किसी को समान अवसर मिल सके। जबकि बैठक का मुख्य विषय- "महिलाओं के वर्तमान महिला सुरक्षा अधिकार" की चर्चा कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्ति का स्वागत सम्मान माल्यार्पण कर किया गया।

समुदाय परिवार के बीच जागरूक सशक्त और प्रखर उभर रही सिमला देवी चौहान, चानमती, माधुरी, सिमरखी देवी को विशेष रूप से सम्मानित कर नेतृत्त्वकर्ता के रूप में विशेष उपहार भी दिया गया। घरेलू हिंसा कैसे पहचाने निदान के उपाय सुझाए गए।साथ ही बताया गया कि आज महिलाओं की उपलब्धियों योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना भी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन सौहार्द एवं बंधुता मंच की सदस्या शिमला देवी ने किया।