पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना हमारा लक्ष्य-दिलावर सिंह

पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना हमारा लक्ष्य-दिलावर सिंह

रिपोर्ट- प्रेम कुमार यादव ✍️

चौरीचौरा (गोरखपुर)। शहीद बन्धु सिंह डिग्री कॉलेज करमहा, गोरखपुर में हुए *भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवम सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ* के *पत्रकार एकता यात्रा* कर्यक्रम में पत्रकारों से खचाखच भरे सभागार में संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी *सरदार दिलावर सिंह जी* ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा लागू कराना ही इस संगठन का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर *पत्रकार एकता यात्रा* द्वारा पूरे देश के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोकर इसके लिए वातावरण बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संगठन के खेल एवम संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी *मुक्तिनाथ उपाध्याय,* प्रान्तीय मीडिया प्रभारी *प्रेम कुमार यादव,* मण्डलीय प्रभारी *ओमप्रकाश गुप्ता,* देवरिया जिलाध्यक्ष *कमल पटेल,* गोरखपुर जिला प्रभारी *राधेश्याम पाण्डेय,* *मार्कण्डेय मिश्रा, जैनुद्दीन आलम, डॉ अशोक कुमार सिंह* आदि ने अपने सारगर्भित विचार रखे। आयोजन का सफल संचालन *राजकुमार व्यास* ने किया। *भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ* द्वारा आयोजित इस *पत्रकार एकता यात्रा* के आयोजन में *दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, आज, स्वतन्त्र चेतना आदि समाचर पत्रों के पत्रकार* प्रमुख रूप से *जितेन्द्र गुप्ता, आनन्द कुमार मिश्रा, अनिल चौहान, दीपचंद शर्मा, दिलीप कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, जयप्रकाश यादव, विमल त्रिपाठी, शिवनाथ शर्मा, कृपाशंकर चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, आशुतोष कुमार पाण्डेय, रूपेश कुमार सिंह, प्रिन्स कुमार सिंह, चन्दन गुप्ता, रविन्द्र यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, नीरज मणि, आनन्द राय, दिनेश तिवारी, डीयस सिंह, राजन कुमार शर्मा, अवनीश मणि त्रिपाठी, धीरज शुक्ला, नंदलाल शर्मा, संजय कुमार गुप्ता, शिवानन्द पाण्डेय, रूदल प्रसाद, अहमद अली, शैलेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र चौरसिया, हनुमान प्रसाद जायसवाल, शशि जायसवाल, शिवाकांत तिवारी, ब्रह्ममेक्ष पाण्डेय, लालजी विश्वकर्मा* आदि ने भाग लिया।