हजारों भक्तों ने सुना श्रीराम विवाह का प्रसंग
रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
श्रीराम का विवाह एक वैवाहिक प्रसंग नहीं बल्कि आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म का संदेश देने वाला - पं. धन्नजय गर्ग
कासिमाबाद(गाजीपुर)।क्षेत्र के पाली गांव स्थित श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा शिवमंदिर परिसर में पांचवे दिन बुधवार को आचार्य पं. धन्नजय गर्ग जी महाराज ने भगवान श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाया।

कथा के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा कथा पंडाल 'जय श्रीराम' एवं 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा, जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए।

कथा व्यास धन्नजय जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म का संदेश देने वाला दिव्य आयोजन है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र मानव जीवन को सत्य, कर्तव्य और संस्कारों का मार्ग दिखाता है।
admin