आपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय
कासिमाबाद मंडल अध्यक्ष द्वितीय की अगुवाई में राष्ट्र भक्तों का जोश जज्बा दिखा
तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष का राजनीतिक कद भी बढ़ा
देश भक्ति गीतो, भारत माता के जयकारे से गुंजायमान रहा नगर पंचायत बहादुरगंज
कासिमाबाद (गाजीपुर )। नगर पंचायत बहादुरगंज में ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के उपरांत मंडल अध्यक्ष द्वितीय शुभ्रांशु मिश्रा की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। जिसके मुख्य अतिथि गाजीपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय रहे।
तिरंगा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर पुरानीगंज से शुरू होकर बीच बाजार, छावनी, सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए मां चंडी धाम के स्थान पर समाप्त हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के वीर जवान -12 डिग्री सेल्सियस और 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में देश की सीमा पर मुस्तैदी से तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं हम सभी लोग उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा पूरे जनपद में निकाल रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय , पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र राय , पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी , शिक्षक समाजसेवी विनोद बरनवाल,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम बिहारी वर्मा , मां चंडी धाम शक्तिपीठ के अध्यक्ष गिरीश निरंजन शर्मा , भाजपा सोशल मीडिया विभाग के विधानसभा संयोजक नीतिश उपाध्याय , फैजान खान , अरविंद प्रजापति , दिनेश राय , हेमंत पांडे, शशिकांत चौहान,रामायण प्रसाद गुप्ता , उमेश राय , उत्कर्ष राय एवं 200 से अधिक की संख्या में विभिन्न समुदायों के लोगों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।