विकास के मुद्दे को लेकर प्रदेश नेतृत्व से मिले बीजेपी नेता अभिनव सिन्हा
रिपोर्ट - विमलेश तिवारी
अभिनव भैया के कदम से जनपद में पुन: विकास की जगी आस- हिमांशु सिंह
लखनऊ(उप्र).
लखनऊ प्रवास के दौरान भाजपा नेता अभिनव सिन्हा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और संगठन के विस्तार व मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।
इसके बाद भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद गाजीपुर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए त्वरित समाधान का अनुरोध किया। उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
अभिनव सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री से गाजीपुर में विकास के मुद्दे को लेकर भी चर्चा की,और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित पुस्तक “अतुल्यनीय अटल बिहारी वाजपेई व्यक्तित्व, विचार व विरासत” पुस्तक भेंट कर आभार प्रकट किया।
जैसा कि विदित है अभिनव सिन्हा के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में विकास की जो आधारशिला रखी उसका गुणगान आज भी गाया जाता है,
भाजपा नेता हिमांशु सिंह ने कहा कि अभिनव भैया के विकास संबधी मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मिलने के बाद एक आस सी जगी है कि गाजीपुर में विकास की रफ्तार फिर से दौड़ेगी।
admin